तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में सोमवार को सोमवती अमावस्या पर अखंड सौभाग्य की कामना के साथ महिलाओं ने पीपल के वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा अर्चना कीं। सेवरही सहित आस पास के गांव राजपुर खाश,टिकुलिया,सुमही संतपट्टी, ब्रह्मपुर, पिरोजहा,मिश्रौली,जगदीशपुर, राजपुर बगहा,रानीगंज,पिपराघाट, रानी गंज, जोगनी, जंगलीपट्टी, पकड़ीयार, बभनौली, मेहदिया, परसा उर्फ सिरिसिया, बेलवारी पट्टी,दवनहा, घघवा जगदीश आदि गांवों में सोमवार को सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने सज धज कर अखंड सौभाग्यवती होने की कामना के साथ पीपल के वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा अर्चना की। पंडित नागेंद्रनाथ द्विवेदी ने बताया कि पीपल के वृक्ष में करोड़ों देवी देवताओं का वास होता है और पुरुषोत्तम मास में पड़ने वाला सोमवती अमावस्या विशेष फलदायी होता है ।इस दिन उपवास रख कर पीपल के वृक्ष की पूजा अर्चना करने व 108 बार परिक्रमा कर दान पुण्य करने महिलाओं की अखंड सौभाग्यवती होने की कामना पूर्ण होती है।