{"_id":"69de9f12e59781c5ed0636b4","slug":"ambedkar-jayanti-photography-exhibition-held-at-the-state-buddhist-museum-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-158087-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर जयंती : राजकीय बौद्ध संग्रहालय में लगी छायाचित्र प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर जयंती : राजकीय बौद्ध संग्रहालय में लगी छायाचित्र प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर में उनके जीवन और संघर्षों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि वार्ड सभासद प्रभुनाथ सिंह ने किया।
प्रदर्शनी में बाबा साहेब के बचपन से लेकर महापरिनिर्वाण तक के दुर्लभ छायाचित्र प्रदर्शित किए गए हैं, जो उनके संघर्षपूर्ण जीवन, विद्वता और समाज सुधार के प्रति समर्पण को दर्शाते हैं। इन चित्रों के माध्यम से दर्शकों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संग्रहालय के तेज प्रताप शुक्ला एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रभुनाथ सिंह ने संबोधन में लोगों से बाबासाहेब के बताए मार्ग “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” पर चलने का आह्वान किया। यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए 30 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी। इस अवसर पर हिमांशु प्रजापति, धीरेंद्र कुमार मिश्रा, मिर्जा नसरुद्दीन बेग, ललित आदि मौजूद रहे।
Trending Videos