{"_id":"69dea61018bd8f37d70918db","slug":"ambedkar-jayanti-procession-taken-out-in-hata-mp-and-mla-offer-garlands-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-158076-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर जयंती : हाटा में निकाली शोभायात्रा, सांसद-विधायक ने किया माल्यार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर जयंती : हाटा में निकाली शोभायात्रा, सांसद-विधायक ने किया माल्यार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
अम्बेडकर जयंती के अवसर पर हाटा में निकली शोभा यात्रा में शामिल सांसद विजय दुबे विधायक मोहन वर्म
विज्ञापन
हाटा। नगर के कप्तानगंज चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। सांसद विजय कुमार दूबे और विधायक मोहन वर्मा ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।नगर में जुलूस भी निकाला गया व समाज में समानता और न्याय का संदेश दिया गया।
सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट, समरस और सशक्त बनाने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उनके आदर्शों को अपनाकर समतामूलक और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि आंबेडकर ने हमेशा दलित, शोषित और कमजोर वर्ग के लिए कार्य किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा से ही व्यक्ति अपना समाज का और देश का विकास कर सकता है।
जिला मंत्री अखिलेश दास गुप्ता, ज्ञान विक्रम सिंह, भाजपा नेता रविश सिंह, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, राजन गौड़ आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos