सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ambedkar's life is an inspiration to everyone.

Kushinagar News: हर व्यक्ति के लिए प्रेरणादायी है आंबेडकर का जीवन

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar's life is an inspiration to everyone.
पडरौना शहर में डां. भिमराव आम्बेडकर चित्र पर पुष्प चढाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते राज्य सभा संस
विज्ञापन
पडरौना। जिले में मंगलवार को जगह-जगह भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। रैली, जुलूस व शोभायात्रा निकाली गई। गोष्ठी में उनके विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया गया। मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कलक्ट्रेट में डीएम और एसडीएम ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि की। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि बाबा साहब का जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणादायी है। उनकी दूरदर्शिता समाज के हर वर्ग को आज भी प्रेरित करती है। लोगों को उनकी बातों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहिए।
Trending Videos

इस दौरान एडीएम वैभव मिश्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव,एसडीएम मुहम्मद जफर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसी तरह चेयरमैन विनय जायसवाल ने नगर में कठकुइयां मोड़ स्थित आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, ईओ संतराम सरोज,अशोक गुप्ता, विक्रम प्रसाद, मनीष प्रसाद, भारत चौधरी, राजेश जायसवाल, आकाश वर्मा, घनश्याम यादव, अनिल कुमार, सचिन शाह, राजेश कुशवाहा, गौरव चौबे, मनोज जायसवाल, संतोष चौहान सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में कठकुइया मोड़ स्थित भारत रत्न बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कन्हैया लाल शर्मा, जनार्दन कुशवाहा, असमा परवीन, सज्जन गुप्ता, हीरालाल गौतम, रामबेलाश शर्मा, दीपू ब्याहुत, सुरेश प्रसाद, सत्यनारायण गुप्ता, बृजेश चौहान,अफजल अहमद,विजय शर्मा, रमेश मद्धेशिया , आशिक अल्ली, शैलेश पासवान, सतीश कुशवाहा, रौनक अंसारी , सिंहासन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
कप्तानगंज संवाद के अनुसार, कस्बे में आंबेडकर जयंती पर शोभायात्राएं निकाली गईं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, गोष्ठी और संबोधन सहित तमाम कार्यक्रम हुए। इस मौके पर गोलू मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख सुकरौली रंजना पासवान, श्याम सिंह, महेश भारती, कुंज बिहारी, मनोहर धारिया, प्रिंस कुमार ,विशाल कुमार, काशी गौतम बैजू प्रसाद आदि शामिल रहे।
तमकुहीरोड संवाद के अनुसार, सेवरही कस्बे में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर याद किया गया। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, चेयरपर्सन सोनिया जायसवाल, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, पप्पू जायसवाल, संतोष वर्मा, संजय गुप्ता, सोनिया वर्मा, अजय गुप्ता, सुभाष यादव, ब्यास निषाद, राजेंद्र प्रसाद, मक्खन जायसवाल, प्रमोद मद्धेशिया, दिनेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
कसया संवाद के अनुसार, महारानी दुर्गावती सेवा संस्थान की ओर से ब्लॉक सभागार कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर समतामूलक समाज की स्थापना कर अखंड भारत का निर्माण करना चाहते थे और आज उनका सपना साकार होता दिखाई दे रहा है। इस दौरान एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राधेश्याम गोंड, सभासद सूचित गोंड, रत्नेश श्रीवास्तव, अंजली मोर्य, गोपाल राय, रविंद्र मद्धेशिया, सुभाष प्रसाद, डॉ. टीएन राव, डॉ. सीमा गुप्ता, नीतीश यादव, शैलेंद्र सिंह्, विश्वरंजन आनंद, अमित पांडेय, ओमप्रकाश जायसवाल, राजेश राव,आद्या पांडेय, अमिय गुप्ता, रुपम सिंह, रामधनी गोंड, कमलेश गोंड, गोविंद गोंड, राम बिहारी गोंड, रवि गोंड आदि मौजूद रहे।
मथौली संवाद के अनुसार, शिक्षक संघ ने मोतीचक ब्लाॅक सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। ब्लॉक प्रमुख अर्चना सिंह ने बाबा साहब के चित्र के समक्ष दीप जलाकर पुष्प अर्पित किया। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य, बीईओ मुकेश नारायण मिश्र ने विचार व्यक्त किए। 35 मेधावियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल व बैग देकर हौंसला बढ़ाया गया। मौके पर नारायण सागर, राजेंद्र यादव, महेंद्र कुमार भारती, रामअशीष गौतम, राजेंद्र सिंह, कन्हैया मौर्या, भूपेंद्र पासवान, उपेंद्र कुमार, यदुवीर यादव, राहुल शास्त्री, वेद प्रकाश, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
इसके अलावा चेयरमैन नवरंग सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली गई। मंडल अध्यक्ष अदालत प्रसाद, सभासद प्रिंस जायसवाल, रवींद्र सैनी, मानवेंद्र सिंह, अजय कन्नौजिया आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने के लिए शिलान्यास भी किया गया।
दुदही संवाद के अनुसार, विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार आंबेडकर सामाजिक समरसता व न्याय के महान प्रवर्तक थे। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय व दीपक मिश्रा ने भी संबोधित किया। इमरान आलम, ईओ रवि पटेल, राकेश श्रीवास्तव, सभासद दिवाकर गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। क्षेत्र के जटवालिया, बैकुंठपुर कोठी, नौंगवा, जंगल लुआठहा, अहिरौली, दुदही कस्बा, बड़हरा बुजुर्ग, विशुनपुर बरिया पट्टी, मिश्रौली, शाहपुर में शोभायात्रा निकाली गई।
पिपराघाट संवाद के अनुसार, पिरोजहा बलुही बाजार, राजपुर बगहा व भगवानपुर में जुलूस निकाला गया। इस दौरान अवधनाथ ठकुराई, पानालाल यादव, राजेश कुमार, प्रशांत गुप्ता, शिवनारायण तिवारी, राज़ मुहम्मद, संतोष तिवारी, प्रद्युम्न शुक्ला, बुलेट प्रसाद, रेयाज खां, लक्ष्मन प्रसाद, हरीलाल प्रसाद, व्यास प्रसाद, सुदामा प्रसाद, राकेश प्रसाद, राजन प्रसाद, इंलेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
सुकरौली संवाद के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप डॉ. आंबेडकर के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया। जुलूस व रैली निकाली गई। रैली शंखापुर, अहिरौली व पिडरा का भ्रमण कर परसिया पहुंची। इस दौरान फेंकू प्रसाद, पन्नेलाल, ओमकार, गोविंद, गोलू, जियेश प्रसाद, हरिप्रकाश आदि शामिल रहे।

पडरौना शहर में डां. भिमराव आम्बेडकर चित्र पर पुष्प चढाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते राज्य सभा संस

पडरौना शहर में डां. भिमराव आम्बेडकर चित्र पर पुष्प चढाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते राज्य सभा संस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed