{"_id":"6a6cffac08179be6ac0fbd60","slug":"application-deadline-for-fisheries-department-schemes-extended-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-164867-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मत्स्य विभाग की योजनाओं के आवेदन की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मत्स्य विभाग की योजनाओं के आवेदन की तिथि बढ़ी
Sat, 01 Aug 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। मत्स्य विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 5 अगस्त कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी।
सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन के लिए एरेशन सिस्टम स्थापना योजना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना, अंतर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में नए तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष निवेश योजना, उत्तर प्रदेश मोती संवर्धन योजना तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभागीय पोर्टल पर 16 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू है। लाभार्थी अब 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।