फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Divisional table tennis competition today; 40 players to participate.

Kushinagar News: मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आज, भाग लेंगे 40 खिलाड़ी

Mon, 03 Aug 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 03 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Divisional table tennis competition today; 40 players to participate.
पडरौना। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मंडल स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित एक विद्यालय के इंडोर स्टेडियम में प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें गोरखपुर मंडल के चार जिलों के 40 खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुशीनगर के अलावा गोरखपुर, देवरिया और महराजगंज जिले के बालक और बालिका वर्ग के 10-10 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए इंडोर स्टेडियम में चार टेबल लगाए गए हैं। रेफरी, स्कोरर और चिकित्सा दल की तैनाती कर दी गई है। सभी खिलाड़ियों के आवास और भोजन की व्यवस्था जिला मुख्यालय पर की गई है। बीएसए अनिल कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बेसिक शिक्षा के बच्चों में खेल प्रतिभा को निखारना और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन करना है। मंडल स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed