फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women from self-help groups will make two lakh Tricolours; these will be distributed free of cost.

Kushinagar News: दो लाख तिरंगा बनाएंगी समूह की महिलाएं, होगा निशुल्क वितरण

Mon, 03 Aug 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 03 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Women from self-help groups will make two lakh Tricolours; these will be distributed free of cost.
पडरौना। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं दो लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार करेंगी। सभी तिरंगों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) खरीद कर उसकी धनराशि सीधे महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी। इन तिरंगों का जिले भर में निशुल्क वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

एनआरएलएम के सहयोग से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बड़े पैमाने पर तिरंगा निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। एनआरएलएम डीसी फैजल आलम ने बताया कि लक्ष्य है कि समूह की महिलाएं कुल दो लाख तिरंगा बनाएं। एनआरएलएम की तरफ से निर्धारित रेट पर सभी तिरंगों की खरीद होगी। भुगतान सीधे समूह की महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा, ताकि उन्हें समय पर और पूरा पैसा मिल सके।
विज्ञापन

महिलाएं कपड़े की कटिंग, सिलाई और फिनिशिंग का काम करेंगी। उन्होंने बताया कि निर्मित सभी तिरंगों को एनआरएलएम की तरफ से एकत्र कर विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक स्थानों पर निशुल्क वितरित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed