फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   As soon as the dead body arrived, there was anger among the family members and villagers, sloganeering against the police.

Kushinagar News: शव आते ही परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

Sun, 09 Aug 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 09 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
As soon as the dead body arrived, there was anger among the family members and villagers, sloganeering against the police.
मेहदिया में पिता को न्याय दिलाने के लिए धरना देती 8 वर्षीय तरन्नुम।संवाद
तमकुहीरोड। क्षेत्र के सुमही बुजुर्ग उर्फ मेंहदिया निवासी अब्दुल का शव गांव आते ही परिजन और गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बदहवास परिजन और आक्रोशित गांव के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों को आरोप है कि यह वारदात पुलिस की लापरवाही के कारण हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में तरयासुजान समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

परिजन आरोपियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग पर अड़ गए। मौके पर तमकुहीराज विधायक, एसडीएम और सीओ पहुंचे, लेकिन धरने पर बैठे लोग डीएम और एसपी को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। परिजन और गांव के लोग उनकी गोद ली गई आठ वर्षीय बच्ची के साथ दरवाजे के सामने सड़क पर शव रखकर धरना प्रदर्शन करने लगे। वे डीएम व एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। काफी मान मनव्वल के बाद एसडीएम और सीओ की तरफ से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आश्वासन पर रात 7:40 बजे धरना समाप्त हुआ। लोग शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए और धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। जिला स्तरीय अधिकारी पूरी घटना क्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

मेहदिया में पिता को न्याय दिलाने के लिए धरना देती 8 वर्षीय तरन्नुम।संवाद

मेहदिया में पिता को न्याय दिलाने के लिए धरना देती 8 वर्षीय तरन्नुम।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed