फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Assailants who committed the stabbing remain unidentified; search for the accused nephew intensified.

Kushinagar News: चाकू मारने वालों की पहचान नहीं आरोपी भतीजे की तलाश तेज

Mon, 10 Aug 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Assailants who committed the stabbing remain unidentified; search for the accused nephew intensified.
पडरौना/दुदही। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सुमही उर्फ मेहदिया के अब्दुल हसन का गला रेतने के आरोपी बाइक सवार युवकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। बहू ने जेल जाने से पहले दो युवकों के फोटो दिखाकर उन्हें हमलावर बताया था। जांच में हमलावर नहीं निकले। पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में बिहार में डेरा डाले है। नामजद आरोपी अब्दुल हसन का भतीजा शमसुल भी पकड़ में नहीं आया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एक अगस्त को तिलकपट्टी चौराहे के पास बाइक सवार दो युवकों ने चाकू से गला रेतकर अब्दुल हसन को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव रखकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि अब्दुल हसन का अपने भतीजे शमसुल से जमीन का विवाद था। आरोप है कि भतीजे ने धोखे से पुश्तैनी जमीन अपने नाम करा ली थी। न्यायालय से अब्दुल हसन के पक्ष में फैसला आया था। एक अगस्त को वह फैसले की कॉपी लेने के लिए कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान तिलकपट्टी चौराहे के पास उन पर हमला हुआ था। पुलिस ने शमसुल, उसकी पत्नी और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शमसुल की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को दो युवकों के फोटो दिखाकर बताया था कि बिहार के रहने वाले इन्हीं दोनों युवक ने अब्दुल हसन पर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने फोटो में दिख रहे युवकों की तलाश शुरू की। जांच में तस्वीरों में दिख रहे युवक हमलावर नहीं निकले। इसके बाद पुलिस ने नए सिरे से पड़ताल शुरू की है। पुलिस का मानना है कि जेल में बंद बहू ने दूसरे युवकों के फोटो दिखाकर जांच को गुमराह किया। अब पुलिस वास्तविक हमलावरों की पहचान करने के साथ ही भूमिगत चल रहे शमसुल की तलाश में भी जुटी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम बिहार में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed