फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Incomplete service lane leads to increased difficulties; businesses face a crisis.

Kushinagar News: अधूरी सर्विस लेन से बढ़ीं मुश्किलें, व्यवसाय पर संकट

Mon, 10 Aug 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Incomplete service lane leads to increased difficulties; businesses face a crisis.
हाटा। बाघनाथ चौराहे से कप्तानगंज चौराहे तक हाईवे की अधूरी पश्चिमी सर्विस लेन से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वाहनों का दबाव पूर्वी लेन पर बढ़ गया है। इससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन रही है। दुकानदारों की इससे बिक्री प्रभावित भी इससे प्रभावित है।
विज्ञापन

हाटा ओवरब्रिज निर्माण के चलते यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए सर्विस लेन को तैयार किया जाना था, लेकिन पश्चिमी सर्विस लेन का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। सर्विस लेन के बड़े हिस्से पर मिट्टी, गिट्टी और गड्ढे हैं। बारिश होने पर कई जगह पानी और कीचड़ जमा हो जाता है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई स्थानों पर वाहन फंसने से यातायात बाधित हो जाता है।
विज्ञापन

रोजाना किसी न किसी वाहन के सर्विस लेन में फंस जाती हैं, जिससे लोगों को घंटों जाम में परेशान होना पड़ रहा है। पश्चिमी लेन का इस्तेमाल नहीं कर पाने वाले वाहन पूर्वी लेन पर पहुंच रहे हैं। इससे वहां वाहनों का दबाव बढ़ गया है। शहर के लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य जरूरी है, लेकिन सर्विस लेन को पहले यातायात के लिए पूरी तरह तैयार किया जाना चाहिए था। अधूरी सड़क के कारण रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने निर्माण जल्द पूरा कराने और गड्ढों व जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की है। एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया जाएगा कि वे निर्माण कार्य में तेजी लाएं और निर्माण कार्य के दौरान होने वाले इस तरह की परेशानियों से निजात दिलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करे। एनएचएआई के साइड इंजीनियर चिंमय दुबे ने बताया कि मौसम साफ हो रहा है, सर्विस लेन को सही कराया जाएगा। बारिश के चलते काम रुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed