सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Attempt to Defraud ASHA Worker by Posing as an Official

Kushinagar News: खुद को अधिकारी बताकर आशा कार्यकर्ता से ठगी की कोशिश

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 23 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Attempt to Defraud ASHA Worker by Posing as an Official
विज्ञापन
पिपरा कनक। खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर रविवार की सुबह आशा कार्यकर्ता से चार हजार रुपये की ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। आशा कार्यकर्ता ने सूझबूझ का परिचय दिया और ठग के झांसे में आने से बच गई। उसने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos

पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक निवासी दिलकिस खातून आशा कार्यकर्ता हैं। रविवार की सुबह उन्हें फोन कर एक व्यक्ति ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और कहा कि आपके नंबर से गलत रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही है। आपके खिलाफ गंंभीर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई से बचना चाहती हो, तो तत्काल इस नंबर पर चार हजार रुपये भेज दो, ताकि इस मामले को जल्दी खत्म कर दिया जाए। नहीं तो कुछ देर में अधिकारी पूरी मीडिया के साथ तुम्हारे घर पहुंचेगे। महिला को काफी देर तक फोन पर आरोपी उलझाए रहा। आरोपी ने कहा कि फोन नहीं काटना पैसा भेजकर ही फोन काटना। इस पर दिलकिस को संदेह हुए तो उन्होंने फोन काट कर मामले की जानकारी गांव के प्रधान व पुलिस को दी। पुलिस ने महिला से आरोपी का नंबर मांग कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि महिला की तरफ से सूचना मिली है। नंबर की जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed