{"_id":"69c993bfe96ebba3050e048a","slug":"460-women-and-girls-participated-in-the-bahu-beti-conference-kushinagar-news-c-209-1-skn1001-148276-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बहू बेटी सम्मेलन में 460 महिलाओं व बालिकाओं ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बहू बेटी सम्मेलन में 460 महिलाओं व बालिकाओं ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के सभी थाना क्षेत्र में रविवार को बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन हुआ। पुलिस टीम की देखरेख में नौ स्थानों पर आयोजित सम्मेलन में 460 महिलाओं व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। पुलिस टीम ने सभी के बीच शासन की योजना व महिला सुरक्षा से संबंधित पंफलेट वितरित किए।
जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराध की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शहर के दुर्गा मंदिर बरदहिया बाजार, बडगो चौराहा, बघौली बजार व बालूशासन, महिला थाना ने शहर के मडया, दुधारा पुलिस ने ग्राम दुधारा, थाना धनघटा पुलिस ने जिगिना व लोहरैया, मेंहदावल पुलिस ने क्षेत्र के इमलीडीहा, महुली पुलिस ने क्षेत्र के केवटली व हरिहरपुर, थाना बखिरा पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम सभा रानीपुर, नरायनपुर बाजार व नंदौर चौराहा, बेलहरकला पुलिस ने क्षेत्र के लोहरसन गांव में महिलाओं, बालिकाओं व बहू बेटियों को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया।
इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाए।
Trending Videos