{"_id":"69c993441d1a54235c0b9e0c","slug":"strategy-formulated-for-the-goldsmiths-mahapanchayat-to-be-held-in-lucknow-kushinagar-news-c-209-1-sgkp1039-148278-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लखनऊ में होने वाली स्वर्णकार महापंचायत की बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लखनऊ में होने वाली स्वर्णकार महापंचायत की बनी रणनीति
विज्ञापन
मगहर में बैठक करते लोग। संवाद
विज्ञापन
मगहर। लखनऊ में 11 अप्रैल को होने वाली स्वर्णकार महापंचायत की सफलता के लिए रविवार को मगहर में समाज के लोगों की बैठक हुई। इसमें महापंचायत की रणनीति तय की गई। मुख्य अतिथि एवं पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि स्वर्णकार समाज किसी राजनीतिक दल की कठपुतली एवं बंधुआ नहीं है।
उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज राष्ट्रवादी विचारधारा से ओत-प्रोत है। संख्या बल होने के बावजूद स्वर्णकार समाज को उनके हिस्से की राजनीति दल भागीदारी नहीं देते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण समाज का बंटा होना है। हमें अपने अधिकार की लड़ाई स्वयं लड़नी होगी। इसके लिए हम सभी को आपसी रागद्वेष भूल कर एक सूत्र में बंध कर कार्य करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से अन्य समाज को राजनीत पार्टियां भागीदारी देती हैं, उसी तरह से स्वर्णकार समाज को भी मिलनी चाहिए। महापंचायत में स्वर्णकाल बोर्ड के गठन, साहूकारिता लाइसेंस की बहाली, स्वर्ण व्यवसायियों को सशक्त न्याय दिलवाने तथा स्वर्ण व्यवसायियों को शास्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया जाएगा।
इस दौरान अरविंद स्वर्णकार, मंगल प्रसाद वर्मा, संदीप वर्मा, डाॅ. शरद चंद वर्मा, अशोक वर्मा आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता डाॅ. शरदचंद वर्मा और संचालन त्रिलोकी नाथ वर्मा ने की।
Trending Videos