{"_id":"69c994258fcb02c03b00fc7b","slug":"devotees-sway-to-devotional-songs-in-bakhira-kushinagar-news-c-209-1-kld1026-148265-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बखिरा में भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बखिरा में भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
बखिरा में गीत प्रस्तुत करती कलाकार। संवाद
- फोटो : samvad
विज्ञापन
तिघरा। बखिरा में शनिवार की रात बालाजी भक्त सेवा मंडल की तरफ से सातवां मन की बात बालाजी के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरी रात भजनों की धुनों पर भक्त झूमते रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद दिनभर भजन-कीर्तन का क्रम चलता रहा। शाम होते-होते पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्रद्धालुओं ने संकट मोचन हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सुल्तानपुर से आईं गायिका महक कसौंधन ने गणेश वंदना के साथ की। उन्होंने अपने भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। हनुमत बोले राम-राम, जय श्रीराम और बाला के कीर्तन में अब रंग बरसने वाला है” जैसे भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
इसके बाद बस्ती के कुमार शुभम ने “सिंदूरी तन मन पर सोहे मुखड़ा लाल-लाल” भजन प्रस्तुत कर समां बांधा। वहीं बहराइच से आए रमन गुप्ता और गोरखपुर के राज पांडेय ने भी अपने सुरों से भक्तों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर मारुति नंदन, अनूप कसेरा, संतोष कसेरा, हनुमान, धर्मेंद्र सिंह उर्फ काका, सोनू गुप्ता, राजेश गुप्ता, अंजनी कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Trending Videos