सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Awareness Raised Regarding Women's Rights and Dignity at the 'Janakrosh' Rally

Kushinagar News: जनाक्रोश रैली में महिला अधिकार और सम्मान के प्रति किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 30 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Awareness Raised Regarding Women's Rights and Dignity at the 'Janakrosh' Rally
विज्ञापन
मथौली/लक्ष्मीगंज। मथाैली कस्बे और लक्ष्मीगंज बाजार में बुधवार को भाजपा की जन आक्रोश रैली में नारी सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के संकल्प लेते हुए नारीशक्ति वंदन अधिनियम’ से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के बारे में बताया गया। संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने पर महिलाओं में असंतोष जताते हुए विरोध जताया।
Trending Videos

नगर अध्यक्ष नवरंग सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विधेयक को पारित कराने के प्रयास किए, लेकिन विपक्ष के असहयोग के नारीशक्ति वदन अधिनियम पारित होना संभव नहीं हो सका है। इससे देश की महिलाओं में नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अदालत प्रसाद, देवेंद्र तिवारी, आकाश जायसवाल, हेमंत सिंह, अजय कन्नौजिया, दिनेश राव, किरण गुप्ता, मनोरमा सिंह, मुन्नी देवी, गीत सिंह, सीमा, वृंदावती, प्रिंस मद्धेशिया, सोनू मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।इसी ततरह लक्ष्मीगंज बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। इसमें मुख्य अतिथि सतीश चौधरी ने कहा कि महिलाओं को उनका हक और सम्मान मिलना चाहिए, यह समय की जरूरत है। इसके लिए जरूरत पड़ी तो हर कुर्बानी दी जाएगी। इसके बाद बाजार के शिव मंदिर से निकली पद यात्रा पूरे बाजार में भ्रमण किया।
इस दौरान सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान, मंडल अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय, अरुण सिंह, राधेश्याम पासवान, अरुण सिंह, हरिलाल कुशवाहा, अनूप चौधरी, शेषमणि तिवारी, विशु गुप्ता, गंगा कुशवाहा, अरविंद सिंह, बैजनाथ चौरसिया, सच्चिदानंद दीक्षित, विनोद गिरी, लालती देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed