{"_id":"69cac54b8677e940ae0ed854","slug":"ban-on-warehouse-distribution-gas-cylinders-to-be-home-delivered-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157262-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गोदाम से वितरण पर रोक, गैस सिलिंडर की होगी होम डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गोदाम से वितरण पर रोक, गैस सिलिंडर की होगी होम डिलीवरी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में एलपीजी वितरण को लेकर हो रहे विवाद के बीच प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी के निर्देश दिए हैं। किसी भी स्थिति में गोदाम से सिलिंडर का वितरण नहीं किया जाएगा।
आदेश में बताया गया कि कई गैस एजेंसियों के गोदामों पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगने और लाइन में सिलिंडर लेने के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जनप्रतिनिधियों और उपभोक्ताओं ने भी होम डिलीवरी व्यवस्था लागू कराने की मांग की थी।
इसी के मद्देनजर सभी एलपीजी वितरकों को बुकिंग के आधार पर तिथि अनुसार तैयार सूची के क्रम में उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिस तिथि की डिलीवरी की जा रही हो, उसकी जानकारी गोदाम, कार्यालय और डिलीवरी वाहनों पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए।
जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिस उपभोक्ता की बुकिंग पहले होगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर पहले सिलिंडर दिया जाएगा। होम डिलीवरी के दौरान किसी प्रकार की सुरक्षा की समस्या होने पर संबंधित एजेंसी तत्काल डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दे सकती है।
Trending Videos