सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Beware of chemical-based paint...danger to the skin as well as the eyes

Kushinagar News: केमिकल मिले रंग से रहें सावधान...त्वचा के साथ आंखों को खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Beware of chemical-based paint...danger to the skin as well as the eyes
विज्ञापन
पडरौना। होली का त्योहार रंग, उत्साह और खुशियों का संदेश लेकर आता है, लेकिन रसायन युक्त रंग त्वचा के साथ आंखों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों ने लोगों को होली से पहले त्वचा की सुरक्षा के उपाय अपनाने की सलाह दी है। इससे रंगों के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है।
Trending Videos

मेडिकल कॉलेज में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता यादव ने बताया कि बाजार में मिलने वाले कई रंग और गुलाल रसायन से तैयार किए जा रहे हैं। ये रंग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे त्वचा में जलन, खुजली, लालिमा और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में यह खतरा अधिक हो जाता है। उन्होंने बताया कि होली खेलने से पहले त्वचा पर मॉइस्चराइजर, तेल लगाने से सुरक्षा की परत बन जाती है। इससे रंग का असर कम होता है। हर्बल और सुरक्षित रंगों का उपयोग करना सबसे बेहतर है। उन्होंने बताया कि अक्सर लोग पक्का रंग हटाने के लिए त्वचा को जोर से रगड़ते हैं। इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने सलाह दी कि सबसे पहले रंग को सादा पानी से धोएं और सामान्य साबुन का उपयोग करें। अगर रंग तुरंत न निकले तो इंतजार करें और त्वचा को ज्यादा रगड़ने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


0
आंखों में रंग जाने पर रगड़े नहीं
मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में विशेषज्ञ डॉ. सुभाष ने बताया कि होली खेलते समय अगर आंख में रंग चला जाए तो आंख को रगड़े नहीं। इसकी जगह साफ पानी से आंखों को धुलें। उन्होंने बताया कि कभी कभार लोग आंखों में रंग जाने पर उसे रगड़ देते हैं। इससे आंखों में एलर्जी, संक्रमण हो सकता है। यहां तक आंखों के लेंस भी खराब हो सकते हैं।

0

ऐसे रखें आंखों का ख्याल
- हर्बल रंगों से होली खेलें।
- चश्मे का इस्तेमाल करें।
- आंखों में रंग जाने पर साफ पानी से धुलें।
- आखों को रगड़ने से बचें।
- ऐसे रखें त्वचा का ख्याल।
- होली खेलते समय शरीर को ढककर रखें।
- त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
- बच्चों को पक्के रंगों से दूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed