सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   If there is a ruckus in the village, action will be taken against the police officer.

Kushinagar News: गांव में बवाल तो थानेदार पर होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
If there is a ruckus in the village, action will be taken against the police officer.
विज्ञापन
पडरौना। सोमवार देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच होलिका दहन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद प्रशासन ने होली को सकुशल और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। एसपी केशव ने निर्देश दिया है कि होली पर्व पर किसी प्रकार का विवाद होने पर थानाध्यक्ष जिम्मेदार माने जाएंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा तेज आवाज और अधिक साउंड सिस्टम वाले डीजे बजाने पर सख्त पाबंदी लगाई गई है। इसके उल्लंघन पर डीजे संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। जिले के 515 डीजे संचालकों को नोटिस दिया गया है। होली पर निकलने वाले जुलूस के अलावा देर रात तक गांवों और कस्बों में पुलिसकर्मी सक्रिय रहेंगे।
Trending Videos

होली त्योहार और रमजान एक साथ होने के कारण पुलिस काफी सतर्क है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गांवों में जहां पुलिस होली के पूरे दिन भ्रमणशील रहेगी। सीओ, एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी अपनी टीम के साथ सक्रिय रहेंगे। विवाद की आशंका को देखते हुए करीब दो हजार लोगों को पुलिस ने शांतिभंग में पाबंद किया है। इन लोगों को चेतावनी दी गई है कि किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के करीब 45 स्थान संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। जिले के सभी डीजे संचालकों को दो से अधिक साउंड बाक्स का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी गई है। यदि किसी ने इसका पालन नहीं किया तो तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिले के सर्किल स्तर पर पुलिस की टीम गठित की गई है जो सूचना पर जल्द से जल्द गांवों या कस्बों में पहुंच सके। इसके लिए पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। एसपी की ओर से जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर भी लोग विवाद से जुड़ी सूचना पुलिस को दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed