{"_id":"69a724efabc955a80d043a4f","slug":"liquor-packaging-racket-in-a-closed-poultry-farm-two-arrested-including-a-gangster-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-155801-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बंद पड़े पोल्ट्री फार्म में शराब पैकिंग का खेल, गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बंद पड़े पोल्ट्री फार्म में शराब पैकिंग का खेल, गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
मथौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 सरदार भगत सिंह नगर में बंद पड़ा मुर्गी फार्म बन रही अवैध शरा
विज्ञापन
पडरौना/मथौली। नगर पंचायत मथौली में कच्ची शराब को देसी शराब के पैकेट में भरकर बेचने के चल रहे खेल का पुलिस ने मंगलवार को भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने मौके से बंटी बबली के चार हजार खाली पैकेट व रैपर और पैकिंग से जुड़ी अन्य सामग्री बरामद की है। इस खेल में शराब की दुकान से जुड़े दो धंधेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, होली के दिन इसे खपाने की तैयारी थी। पुलिस आरोपियों के पास से मिली डायरी व अन्य साक्ष्यों की मदद से इस धंधे में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मथौली के वार्ड नंबर 12 सरदार भगत सिंह नगर में बंद पड़े पोल्ट्री फार्म पर पुलिस ने सोमवार की रात छाया मारा। मौके से नगर के वार्ड नंबर 13 निवासी दीनानाथ जायसवाल और गैंगस्टर निगम जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बंटी बबली के चार हजार खाली पैकेट, रैपर, कच्ची शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार, दीनानाथ जायसवाल का पोल्ट्री फार्म है, जो इन दिनों बंद है। दीनानाथ सोहसा में एक देसी शराब की दुकान पर मुनीम है। इसी मोहल्ले का रहने वाला गैंगस्टर निगम जायसवाल और दीनानाथ जायसवाल दोनों मिलकर बंद पड़े पोल्ट्री फार्म में कच्ची शराब को देसी शराब बंटी बबली के कागज वाले डिब्बे में पैक कर बेचते थे। बंटी बबली शराब निकालकर अंग्रेजी शराब की बोतल में पैक कर बिहार में बेचकर मुनाफा कमाते हैं। होली में देसी शराब के डिब्बे में कच्ची शराब पैक कर बेचने की तैयारी में थे।
कच्ची शराब के अलावा यूरिया समेत कच्ची शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पुलिस ने बरामद की है। पुलिस को मौके से एक डायरी और अन्य साक्ष्य मिले हैं, जिसकी मदद से इस धंधे में शामिल बाकी लोगों तक पहुंचने में जुटी है। बरामद बंटी बबली के रैपर पर बार कोड लगा है। उसके आधार पर दुकान का पता लगाया रही है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। इस धंधे में शामिल बाकी लोगों की पहचान की जा रही है।
Trending Videos