सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Video of overcharging at liquor shop goes viral, probe ordered

Kushinagar News: अंग्रेजी शराब की दुकान पर ओवररेटिंग का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Video of overcharging at liquor shop goes viral, probe ordered
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत दुदही मे अधिक दाम पर विक रहा सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही कस्बे की अंग्रेजी शराब की दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Trending Videos


वायरल वीडियो में दुकान का मुनीम एक ग्राहक से अंग्रेजी शराब की बोतल पर 10 रुपये अधिक लेते दिखाई दे रहा है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बोतल, जिसकी निर्धारित कीमत 610 रुपये बताई जा रही है, उसे 620 रुपये में बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं, 620 रुपये फोनपे के माध्यम से भुगतान किए जाने का स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वारल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब की दुकान पर लंबे समय से ओवररेटिंग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। मामले में जब आबकारी इंस्पेक्टर तमकुहीराज से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच कराई जाएगी और यदि ओवररेटिंग की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed