{"_id":"69f7baef20da309979084a71","slug":"bike-riding-snatchers-flee-after-robbing-elderly-man-of-40000-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-159169-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बुजुर्ग से 40 हजार लेकर भागे बाइक सवार उचक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बुजुर्ग से 40 हजार लेकर भागे बाइक सवार उचक्के
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 04 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पड़री पिपरपाती बाजार में शनिवार को बाइक सवार दो उचक्कों ने एक बुजुर्ग को झांसे में लेकर 40 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता ने रविवार को पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित बुजुर्ग का कहना है कि बैंक में पैसा निकालते समय ही उसके पीछे दो लोग लग गए थे। सोमवार को सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद उचक्कों की पहचान हो सकती है। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मानिकौरा गांव के जुड़वनिया गांव के योगेंद्र यादव ने शनिवार को दिन में करीब 12:30 बजे जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पड़री पिपरपाती बाजार में स्थित सेंट्रल बैंक से 40 हजार रुपये निकाले।
पैसा लेकर वे साइकिल से घर जा रहे थे कि दो बाइक वाले आए और उनसे बोले कि दो लाख का चेक आया है, आपके नाम से चलकर बैंक में ले लीजिए। दोनो लोगो ने बुजुर्ग को अपने साथ बाइक पर बैठा लिए। बैंक से कुछ दूरी पर लाकर उनसे बोले कि 40 हजार रुपए बैंक में दिखाने पर ही चेक दो लाख का मिलेगा। उनके झांसे में आने के बाद बुजुर्ग ने 40 हजार दे दिया। कुछ देर बाद आने को बोलकर वे लोग काफी देर बाद भी नहीं आए और फरार हो गए। बुजुर्ग बैंक और आसपास काफी खोजबीन किए लेकिन कही पता नहीं चल सका। पीड़ित योगेंद्र ने अपने घर जाकर इसकी सूचना दी। घरवालों ने डायल 112 को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर आई और जांच की। पीड़ित ने रविवार को पुलिस को तहरीर दिया और कार्रवाई की मांग की।
बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी पुलिस जांच कर रही है। सोमवार को बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच पुलिस करेगी। पीड़ित योगेंद्र यादव ने बताया कि बैंक में ही उनके पीछे एक व्यक्ति लगा था लेकिन मैं समझ नहीं सका।
Trending Videos