सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Double-decker bus catches fire; no casualties.

Kushinagar News: डबल डेकर बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 04 May 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Double-decker bus catches fire; no casualties.
सलेमगढ़ एनएच हाईवे पर लग्जरी बस में लगी आग।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
सलेमगढ़। क्षेत्र के सलेमगढ़ मौजा गांव के पास शनिवार रात करीब डेढ़ बजे राजस्थान से बंगाल जा रही डबल डेकर बस में आग लग गई। बस के दोनों चालक कूद कर दूर भाग गए।
Trending Videos

मौजूद लोगों की सूचना पर आई बहादुरपुर पुलिस और अग्निशमन की गाड़ी ने आग बुझाई। गनीमत रही कि बस में सवारी नहीं थी नहीं थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस राजस्थान से बंगाल के कूच बिहार यात्रियों को लाने जा रही थी। अभी सलेमगढ़ टोल प्लाजा पार कर सलेमगढ़ मौजा गांव के पास पहुंची थी कि बस की टरबाइन में किसी वजह से आग लग गई। चालकों ने बताया कि अचानक लगी आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी बस में आग फैल गई। आसपास के घरों के लोग आए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बहादुरपुर चौकी पुलिस और अग्निशमन दल पहुंचा और किसी तरह आग पर काबू पाया।
बस चालक राजस्थान के झुंझुनु जिले के सिंघाड़ा थाने के सिंघाड़ा गांव निवासी मान सिंह चौहान व रमेश चौहान ने बताया कि संयोग था कि बस में यात्री नहीं थे। जो यात्री थे, उन्हें गोरखपुर में उतारकर बंगाल के कूच बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed