सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager loses life after being electrocuted while playing.

Kushinagar News: खेलते समय करंट लगने से किशोर की गई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 04 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Teenager loses life after being electrocuted while playing.
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बंगाली पट्टी गांव के चंद्रहवां टोला में रविवार की दोपहर खेलते समय 13 वर्षीय किशोर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से अचेत हो गया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन उसे कुशीनगर मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos

चंद्रहवां टोला के राजेंद्र राजभर का 13 वर्षीय पुत्र साजन उर्फ मनोज राजभर रविवार की दोपहर 12:30 बजे घर के पास से गुजरी गंडक नहर की पटरी पर खेल रहा था। उसी दौरान चाफ शाखा नहर से निकाल कर पटरी पर रखे सिल्ट के पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। मौजूद लोगों ने बताया कि करंट लगते ही साजन अचेत होकर गिर गया। गांव के लक्ष्मीकांत पाठक ने बताया कि छोटी गंडक की चाफ शाखा की सफाई कर नहर की पटरी पर रखे सिल्ट के ढेर से नजदीक तक हाईटेंशन तार गुजर रहा है। खेलते समय साजन तार के संपर्क में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाइयों में साजन छोटा था। वह कक्षा आठवीं का छात्र था। उसके पिता राजेंद्र राजभर पेंटिंग का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बड़ा भाई राजन राजभर (18) पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed