{"_id":"69f7bcbdf1abbd67e806a1e9","slug":"locks-of-seven-shops-broken-four-burglarized-youth-detained-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-159138-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सात दुकानों का ताला तोड़ा, चार में चोरी, युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सात दुकानों का ताला तोड़ा, चार में चोरी, युवक हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 04 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के बुद्धनगरी में शनिवार की रात चोरों ने एक के बाद एक सात दुकानों का ताला तोड़कर चार दुकानों में चोरी की। तीन दुकानों में सफल नहीं हो पाए। चोर नकदी, सिगरेट, गुटखा आदि उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बिरला धर्मशाला के सामने शनिवार रात करीब सात दुकानों के ताले तोड़ दिए गए। चोर चार दुकानों से नकदी और सामान उठा ले गए। रविवार सुबह दुकानदारों को जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जुट गई। झुगवा निवासी वीरेंद्र राजभर के फल की दुकान से पंद्रह हजार नकद, विशनपुर निवासी अमन यादव के जनरल स्टोर से दो हजार रुपये, कुशीनगर के डॉ. संजय कुमार के मेडिकल स्टोर से पांच हजार नकद, सुखारी छपरा निवासी रामायन चौरसिया के पान स्टॉल से 12 हजार पांच सौ रुपये व जरनल स्टोर का सामान गायब था। अनिरुद्धवा के नंदलाल गुप्ता के जनरल स्टोर, राम आशीष गुप्ता की चाय-पानी की दुकान और गुड्डू गुप्ता के बूट हाउस का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश की गई थी।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उसके पास से कुछ सिक्के और सिगरेट बरामद हुई है। चौकी प्रभारी सुजीत पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
तीन दिन पहले भी हुई थी चोरी
कसया। क्षेत्र में चोरी की वारदात बढ़ गई है। बृहस्पतिवार की रात भी चोरों ने एक घर से लाखों रुपये के जेवरात, नगदी और मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया था। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 13 श्रीराम जानकी नगर के एक मकान में किराए पर रह रही मरियम पत्नी अमजद अली के घर में अज्ञात चोर रात के अंधेरे में घुस गए। पीड़िता के अनुसार उनके पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं और वह बच्चों के साथ घर में अकेली रहती हैं।
महिला ने बताया कि 30 अप्रैल की रात करीब दो बजे वह बच्चों के साथ सो रही थीं। इसी दौरान बदमाश घर में घुसकर अलमारी का ताला खोल लिए और उसमें रखे सोने के झुमके, सोने की चेन, तीन अदद नथुनी, कान की बाली, तीन हजार रुपये नगद और मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। सुबह जानकारी होने पर महिला ने डायल 112 और चौकी प्रभारी हाईवे कसया को सूचना दी। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
Trending Videos