पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bitten by a pet dog; complaint lodged.

Kushinagar News: पालतू कुत्ते ने काटा, दी तहरीर

Mon, 06 Jul 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 06 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Bitten by a pet dog; complaint lodged.
जानकीनगर। क्षेत्र के साड़ी खुर्द के टोला बंजारापट्टी में रविवार की सुबह खेत में काम करने गई महिला को पालतू कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। किसी तरह जान बचाकर महिला घर पहुंची। परिजन उन्हें मेडिकल काॅलेज रविंद्रनगर ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुत्ता पालने वाले के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

साड़ी खुर्द के टोला बंजारापट्टी निवासी शहाबुन निशा (60) रविवार की सुबह खेत में काम करने गई थीं। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति का पालतू कुत्ता खेत में आया और हमलावर हो गया। कुत्ते ने महिला के पैर समेत और पेट पर वार कर जख्मी कर दिया। पीड़ित के पति समसुद्दीन ने रविंद्रनगर पुलिस को तहरीर देकर कुत्ता पालने वाले पर कार्रवाई की मांग की है। रविंद्रनगर थानाध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed