{"_id":"6a4ac398192f4b13fe0bf726","slug":"work-on-constructing-a-drain-along-the-service-lane-has-begun-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-163133-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सर्विस लेन के किनारे नाली निर्माण का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सर्विस लेन के किनारे नाली निर्माण का काम शुरू
Mon, 06 Jul 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली में हाइवे किनारे हो रहा नाली निर्माण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुकरौली। कस्बे में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या से निजात मिलने वाली है। नगर पंचायत की तरफ से पुलिस चौकी से चीनी मिल ट्रेंच तक करीब 600 मीटर लंबी पक्की नाली का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इस पर 85 लाख रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सर्विस लेन पर जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी।
जलनिकासी का समुचित इंतजाम नहीं होने से कस्बे के बीच से गुजरे एनएच की सर्विस लेन पर बारिश के दौरान पानी भर जा रहा था। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। पुलिस चौकी से चीनी मिल की ट्रेंच तक नाली का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि बरसाती और घरेलू पानी की निकासी व्यवस्थित ढंग से हो सके। नगर पंचायत ने नाली निर्माण के साथ-साथ इस पूरे मार्ग को आकर्षक स्वरूप देने की भी योजना बनाई है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नाली के किनारों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा, ताकि कस्बे की सुंदरता भी बढ़े और लोगों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण मिल सके। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सर्वेश श्रीवास्तव ने बताया कि निर्माण कार्य तय समय में पूरा करा लिया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी।