{"_id":"6a4b99e7beb27ea6c2017640","slug":"suspicious-death-of-young-woman-in-kushinagar-brother-taken-into-police-custody-uproar-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: संदिग्ध हालत में युवती की मौत, भाई को हिरासत में लेने पर गांव में हंगामा- 'बिग्गन' को इस बात का था शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संदिग्ध हालत में युवती की मौत, भाई को हिरासत में लेने पर गांव में हंगामा- 'बिग्गन' को इस बात का था शक
Mon, 06 Jul 2026 05:35 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 06 Jul 2026 05:35 PM IST
सार
युवती की मौत को लेकर गांव वालों में तरह-तरह की चर्चाएं है। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में भाई की पिटाई से बहन की मौत का मामला सामने आया है। हालांकि घर वालों का दावा है कि आंगन में गिरने से युवती की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह पता चलेगा और पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को एक युवती की घर में मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया और मृतका के भाई को पूछताछ के लिए साथ ले जानी लगी। इसी बीच ग्रामीणों ने इसपर नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
युवती की मौत को लेकर गांव वालों में तरह-तरह की चर्चाएं है। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में भाई की पिटाई से बहन की मौत का मामला सामने आया है। हालांकि घर वालों का दावा है कि आंगन में गिरने से युवती की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह पता चलेगा और पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
युवती की मौत को लेकर गांव वालों में तरह-तरह की चर्चाएं है। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में भाई की पिटाई से बहन की मौत का मामला सामने आया है। हालांकि घर वालों का दावा है कि आंगन में गिरने से युवती की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह पता चलेगा और पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
परसौनी गांव निवासी काजल गौड़ (19) की सोमवार सुबह करीब 6 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत उसके घर में हो गई। आनन-फानन में परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। दरवाजे पर करीब दस बजे पहुंची पुलिस ने शव देखा। शरीर पर कई जगह चोट देख कब्जे में ले लिया।
संदेह के आधार पर युवती के भाई बिग्गन गौड़ को हिरासत में लेने का प्रयास किया। पुलिस की जांच में पता चला कि भाई ने बहन की पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हुई है। लेकिन, परिजन व गांव वाले इसका विरोध करते हुए आंगन में युवती के गिरने से मौत होने की बात कही और हंगामा करने लगे।

मामला बढ़ता देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि चोट लगने से युवती की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इससे जुड़े बाकी तथ्य पुलिस जुटा रही है। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि युवती के शरीर पर चोट का निशान है।
जांच में पता चला कि भाई ने युवती की पिटाई की थी। इसी वजह से युवती की मौत हो गई। बिना सूचना दिए शव का दाह संस्कार करने की तैयारी में परिजन थे, दरवाजे से शव को कब्जे में लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। इस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक साल पूर्व जेल गया था बिग्गन
करीब एक साल पूर्व गांव में ऑनर किलिंग में हुई हत्या के मामले में बिग्गन ने युवती पक्ष की ओर से सहयोग किया था। इस मामले में पुलिस बिग्गन को आरोपी बनाई थी। कुछ माह पूर्व बिग्गन जेल से रिहा होकर घर आया है। सूत्रों ने बताया कि युवती पर किसी से बात करने का उसका भाई बिग्गन संदेह करता था। इसको लेकर उसकी पिटाई करता रहता था। भाई की पिटाई से बहन की मौत हो गई।