सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Brazen act in Gopalganj: Dancer shot dead at wedding procession.

गोपालगंज में दुस्साहस : बारात में डांसर की गोली मारकर हत्या

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Brazen act in Gopalganj: Dancer shot dead at wedding procession.
विज्ञापन
कुशीनगर। बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पटोहवा गांव में बारात के दौरान डांस में एक डांसर की गोली मारकर बृहस्पतिवार की रात मनबढ़ों ने हत्या कर दी। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद रातों रात बाराती भाग निकले। रात को पहुंची पुलिस ने डांसर पर डांस करने के दौरान गोली मारने वाले आरोपियों की पहचान लोगों के मोबाइल में बनाए गए वीडियो से किया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। शुक्रवार की शाम को गोपालगंज पुलिस तराया सुजान और तमकुहीराज क्षेत्र में भी गई थी।


देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा टोला फरेंदहा निवासी सोनू गोड़ (31) करीब सात वर्षों से देवरिया के ही बघौचघाट थाना क्षेत्र के रामपुर महुआबारी निवासी रामायण यादव की ड्रामा पार्टी में बतौर डांसर काम करता था। सोनू इसी लोकनृत्य के जरिए अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बृहस्पतिवार की रात कटेया थाना क्षेत्र के पटोहवा गांव में बारात के दौरान रामायण यादव की ड्रामा पार्टी मंच पर प्रस्तुति दे रहा था। तभी कार्यक्रम देखने आए कुछ युवक असलहा लहराते हुए मंच पर चढ़ गए और डांसर सोनू को मंच से नीचे खींचकर अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने रिवाल्वर से उसके पेट में गोली मार दिया। गोली चलने के बाद संगीत कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। कटेया के थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि सोनू की पत्नी सुनीता की तहरीर पर पटोहा गांव निवासी आरोपी शैलेश सिंह, चांद अली, अमन ठाकुर और मन्नू गोंड पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed