{"_id":"69a34f5ecb4abb93c1083c32","slug":"bulldozers-will-be-used-on-the-houses-built-on-the-mill-land-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-155655-2026-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बढ़ेगा रोजगार: कुशीनगर में चीनी मिल चलेगी दोबारा, कवायद हुई तेज़- पडरौना राज परिवार ने 1920 में बनवाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ेगा रोजगार: कुशीनगर में चीनी मिल चलेगी दोबारा, कवायद हुई तेज़- पडरौना राज परिवार ने 1920 में बनवाया था
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
सार
डीएम कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि पडरौना चीनी मिल की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को लेकर जांच रिपोर्ट आई है। इसके राजस्व अभिलेखों में त्रुटियां और करीब 150 एकड़ जमीन पर लोगों का कब्जा है। बेदखली की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कराई गई है। जांच में जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी
पडरौना चीन मिल की जमीन पर अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
विस्तार
शहर में बंद पड़ी कानपुर शुगर मिल को दोबारा चलाने की कवायद तेज हो गई है। मिल की भूमि से पर कब्जा किए लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। जांच में 150 एकड़ भूमि पर अनियमितता उजागर हुई है। यही नहीं, भूमि अभिलेखों की जांच में करीब 100 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है, जिस पर वर्तमान में खेती की जा रही है।
इसके अलावा करीब 50 एकड़ भूमि पर अवैध खरीद-फरोख्त कर कब्जा करने का मामला सामने आया है। चीनी मिली की जमीन से कब्जा हटाने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सूत्रों का कहना है कि अभिलेखों में हेराफेरी कर मिल की जमीन पर बने मकानों पर बुल्डोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। इससे मिल की जमीन पर अतिक्रमण कराने वालों की बेचैनी बढ़ गई है।
Trending Videos

पडरौना राज परिवार ने इस चीनी मिल को वर्ष 1920 में बनवाया था। वर्ष 1956 में नीलामी में इस मिल को कानपुर शुगर वर्क्स ने खरीद लिया था। इसका ज्यादातर हिस्सा पडरौना तहसील के राजस्व गांव जंगल विशुनपुरा में है। राजस्वकर्मियों के अनुसार, मिल के नाम से 165.47 एकड़ जमीन थी।
मिल की जमीन पर कब्जे के आधार पर राजस्व अभिलेखों में फर्जीवाड़ा कर 100 से अधिक लोगों ने अपना नाम दर्ज करा लिया है। राजस्व विभाग में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार, मिल के पुराने नंबर में कुल 31 गाटा संख्या हैं, जबकि नए नंबर में मिल की जमीन के गाटों की संख्या करीब 50 हो गई है।

डीएम के निर्देश के बाद तहसील प्रशासन कानूनगो और राजस्व निरीक्षक की नौ सदस्यीय टीम गठित कर पुराने और नए नंबरों का मिलान कराए तो बड़े पैमाने पर अनियमितता मिली है। पडरौना चीनी मिल की जमीन पडरौना के अलावा विशुनपुरा में जमीन मिली है। यह कुल जमीन 165.47 एकड़ है, लेकिन नए नंबर में मिल की कुल 25 एकड़ जमीन ही दर्ज है, जिस पर मिल का कब्जा भी दिखा रहा है।
राजस्व टीम पुराने और नए नंबरों का मिलान कर मिल के नाम से गायब करीब 140 एकड़ जमीन की तलाश शुरू की तो करीब 100 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है, जिस पर खेती की जा रही है। इसके अतिरिक्त करीब 50 एकड़ भूमि पर अवैध खरीद-फरोख्त कर कब्जा की जानकारी मिली है।

राजस्व विभाग से जुडे सूत्रों का कहना है कि पडरौना चीनी मिल की भूमि ग्राम जंगल विशुनपुरा में खतौनी वर्ष 1362फ0 के खाता नंबर 84 व 100 में अंकित अराजीयात (कुल 35 आराजी कुल रकबा 165.79 एकड) राजाबहादुर बृजनरायन सिंह पुत्र राजा उदितनरायन सिंह निवासी पडरौना के नाम अंकित है।
पडरौना चीनी मिल की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को लेकर जांच रिपोर्ट आई है। इसके राजस्व अभिलेखों में त्रुटियां और करीब 150 एकड़ जमीन पर लोगों का कब्जा है। बेदखली की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कराई गई है। जांच में जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी: महेंद्र सिंह तंवर, डीएम, कुशीनगर