फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Burglary in Jolhiniya after breaking through the wall; police investigating.

Kushinagar News: जोल्हिनिया में नकब काटकर घर में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 10 Aug 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 10 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Burglary in Jolhiniya after breaking through the wall; police investigating.
सुकरौली। कस्बे के जोल्हिनिया चौराहे से खोठ्ठा जाने वाले मार्ग पर भोला कश्यप के मकान में शनिवार रात सेंध लगाकर चोरी हो गई। जानकारी होने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में सुकरौली चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, चोर मकान के उत्तरी हिस्से की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए। उस वक्त घर के लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। चोर बॉक्स दूसरे स्थान पर ले गए और उसमें रखा सामान ले उड़े। तहरीर के अनुसार, चोर करीब 30 हजार रुपये नकद के अलावा एक टीका, दो मंगलसूत्र, एक नथिया और एक पाजेब ले गए हैं। सूचना पर सुकरौली चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घर के पीछे से घुसे चोर, उठा ले गए आभूषण

गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नरहवां अचरज दुबे में शनिवार की रात घर के पीछे से घुसे चोर कमरे में रखा बॉक्स तोड़कर आभूषण और 40 हजार रुपये निकाल ले गए। सूचना पर आई डायल 112 पुलिस जांच पड़ताल की। रविवार को गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित तारा देवी ने तहरीर में बताया कि वह रात में बच्चों के साथ घर में सोई थी। इसी दौरान चोर पीछे से घर में घुस गए। बॉक्स तोड़कर मंगलसूत्र, पायल, हार, पाजेब समेत अन्य आभूषण और बाइक खरीदने के लिए रखे 40 हजार रुपये नकद उठा ले गए। रविवार की सुबह कमरे में सामान बिखरा देखकर घटना की जानकारी हुई। करीब एक वर्ष पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed