सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bypoll: Urban Development Minister Holds Roadshow in Support of BJP Candidate

उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में नगर विकास मंत्री ने किया रोड शो

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 04 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Bypoll: Urban Development Minister Holds Roadshow in Support of BJP Candidate
फाजिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए रोड शो करते प्रदेश सरकार के मंत्री।स्रोत-सोशल 
विज्ञापन
फाजिलनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष पद के उपचुनाव प्रचार का शोर रविवार की शाम थम गया। प्रचार के अंतिम प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कस्बा में रोड-शो कर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में लोगों को समर्थन करने की अपील की।कस्बा के मुख्य बाजार से शुरू हुआ यह रोड शो कस्बा के बाबू बाजार, स्टेट बैंक चौराहा, कालेज रोड होते हुए जैन मंदिर पहुंचा, जहां सभा कर रोड-शो का समापन हुआ। नगर ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने नगरों के विकास, सड़क, बिजली, पानी और स्वच्छता के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हर वर्ग का समुचित विकास हो रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के समुचित विकास और बेहतर सुविधाओं के लिए भाजपा प्रत्याशी सुनीता शाही को विजयी बनाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीत के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिल सकेगा।
Trending Videos

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, फाजिनगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, तमकुहीराज विधायक असीम राय, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, दिवाकर मणि त्रिपाठी, पशुपतिनाथ जायसवाल, राधेश्याम पांडेय, कन्हैया शर्मा, राणा प्रताप सिंह, अमलेश तिवारी, अजीम आलम, राकेश जायसवाल, सत्यम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed