{"_id":"6a418b10c76bdae02b0efefd","slug":"cash-and-jewelry-worth-lakhs-stolen-from-two-houses-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-162666-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो घरों से नकदी व जेवर समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो घरों से नकदी व जेवर समेत लाखों की चोरी
Mon, 29 Jun 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के बरवा बाबू में शनिवार की रात डीडीयू गोरखपुर विवि के कर्मचारी सूर्य प्रताप सिंह के घर से नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी हो गए। दूसरे घर में घुसे चोर घर वालों के जाग जाने के कारण भाग गए। सूचना पर रविवार सुबह आई पुलिस ने जांच पड़ताल की।
बरवा बाबू के सूर्य प्रताप सिंह परिवार के साथ गोरखपुर में ही रहते हैं। शनिवार की रात घर में उनकी वृद्ध मां अकेली थीं। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर के पीछे लगे जंगले की ग्रिल तोड़ दी और कमरे में दाखिल हो गए। चोर आलमारी, बॉक्स और सूटकेस के ताले तोड़ दिए और 20 हजार रुपये सहित लाखों के जेवरात समेट ले गए। इसके बाद चोरों ने इसी गांव के शुभम शाही के घर को निशाना बनाया।
शुभम शाही यूपी पुलिस में गोंडा में कांस्टेबल व उनके भाई शिवम शाही चंदौली में एसआई तैनात हैं। चोरों ने उनके घर के पीछे खिड़की के बगल में सेंध काटी और खिड़की का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए। हालांकि, घर के भीतर किसी परिजन की आंख खुल गई और आहट पाते ही चोर भाग गए। इस संबंध में एसओ प्रविंद्र कुमार राय ने कहा कि जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छानबीन की है। तहरीर मिली है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।