पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Respiratory, diabetes and skin patients are more in the health fair

Kushinagar News: आरोग्य मेले में सांस, शुगर और त्वचा के मरीज ज्यादा

Mon, 29 Jun 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Respiratory, diabetes and skin patients are more in the health fair
पडरौना। जिले के 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में मौसम के बदलाव के चलते मरीजों की तादाद में वृद्धि दर्ज की गई। आरोग्य मेले में कुल 1247 मरीजों के सेहत की जांच की गई और उन्हें दवा वितरित की गई।
विज्ञापन

इस दौरान सांस, पेट, शुगर,त्वचा सहित उल्टी-दस्त आदि के सर्वाधिक मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे।
आरोग्य मेले में आए कुल 1,247 मरीजों का उपचार कर दवाएं दी गई। इनमें 566 पुरूष, 564 महिलाएं व 117 बच्चे शामिल रहे। जिसमें सांस के 101, पेट के 105, शुगर के 175 व त्वचा के 207 मरीजों ने पहुंचकर जांच व उपचार कराकर लाभ उठाए। वहीं 423 मरीज सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे,जिनका उपचार किया गया। इसके अलावा टीबी के 16,रक्त अल्पता के सात व हाइपरटेंशन के कुल 86 मरीज पहुंचे। मेले को सकुशल संपन्न कराने में 60 डॉक्टरों व 199 पैरा मेडिकल स्टाफ शामिल रहे।
विज्ञापन

शहर के गायत्री नगर में संचालित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ.उमर जमा की अगुवाई में 55 मरीजों की जांच की गई। इनमें वायरल बुखार,जुकाम,पेट गैस सहित उल्टी दस्त के प्रभावित मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान केंद्र के स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के पीएचसी करमैनी में 29 मरीजों का उपचार कर मुफ्त में दवाएं दी गई। डॉ. संजय कुमार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी।मेले में बदलते मौसम में वायरल बुखार, सर्दी-खांसी और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज आए। मेले में परसौनी खुर्द निवासी बलिराम लाल श्रीवास्तव बुखार से पीड़ित थे,जिनका उपचार किया गया। शांति देवी निवासी सेंदुरिया पेट दर्द से परेशान थीं। मेले में जमील अहमद वारसी,शंभूशरण पांडेय,अशोक कुशवाहा,रामजी आदि मौजूद रहे।
बोदरवार प्रतिनिधि के अनुसार, चीएचसी बोदरवार में कुल 58 मरीजों का परीक्षण कर मुफ्त में दवाएं दी गईं। मेले में बुखार, खांसी, खुजली तथा उल्टी-दस्त जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे थे। डॉ. संजय भारद्वाज ने कहा कि बदलते मौसम, दूषित पेयजल और साफ-सफाई में कमी के कारण मौसमी बीमारियों के मामलों में वृद्धि हुई है। उन्होंने स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, ताजा एवं पौष्टिक भोजन करने, हाथों की नियमित सफाई रखने व बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की सलाह दी।

लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के न्यू पीएचसी में आरोग्य मेले में 30 मरीजों का उपचार किया गया।चिकित्साप्रभारी डा. संतोष कुमार नायक ने पानी पीने की सलाह दी। एलटी तृप्ति ने बताया कि मेले में शुगर के पांच, चर्मरोग के छह, टायफाइड के चार, टीबी के तीन व बुखार के छह मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed