{"_id":"6a418acd87482adfae06086d","slug":"helpers-arrived-after-chhotelals-death-file-for-government-benefits-prepared-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-162687-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छोटेलाल की माैत के बाद पहुंचे मददगार सरकारी सुविधाओं की फाइल तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छोटेलाल की माैत के बाद पहुंचे मददगार सरकारी सुविधाओं की फाइल तैयार
Mon, 29 Jun 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
बांसगांव बिंदटोली में पीड़ित परिवार से मिलते सचिव व अन्य।स्रोत-सोशल मीडिया
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव बिंद टोली निवासी छोटेलाल निषाद (45) पुत्र रामधारी निषाद की झरही नाले में मछली पकड़ने के दौरान डूबने से मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया।
रविवार को सचिव व हलका लेखपाल मृतक छोटेलाल के दरवाजे पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार को तत्काल अनाज मुहैया कराया। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव और लेखपाल ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जरूरी कागजात जुटाए।
इस संबंध में 28 जून के अंक में ...नहीं जला चूल्हा, अनाज के इंतजाम में डूब गई जिंदगी...शीर्षक से खबर प्रकाशित होने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। दुदही बीडीओ प्रहलाद सिंह ने सख्ती दिखाई तो रविवार को सचिव शैलेश शाही और तहसील प्रशासन की ओर से लेखपाल धर्मेंद्र प्रजापति मृतक छोटेलाल के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
सचिव ने मुख्यमंत्री आवास, मृतक छोटेलाल की जन्म से दिव्यांग बेटी किरन व बेटे सत्येंद्र को दिव्यांग पेंशन दिलाने, पत्नी इंद्रावती को विधवा पेंशन व लेखपाल ने आवासीय पट्टा व आपदा कोष से चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने के लिए जरूरी पत्रावलियां तैयार की।
सचिव ने सोमवार को दिव्यांग सतेंद्र को ब्लाॅक कार्यालय पर ट्राई साइकिल दिलवाने के लिए बुलाया है।