पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People staged a protest after stopping a sand-laden truck.

Kushinagar News: बालू लदा ट्रक रोक कर लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 29 Jun 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
People staged a protest after stopping a sand-laden truck.
सलेमगढ़। यूपी-बिहार बाॅर्डर स्थित हफुआ बलराम गांव के लोगों ने रविवार को बालू लदा ट्रक रोककर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि बालू ओवरलोड ट्रक गुजरने से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। चेताया कि यदि ओवरलोड वाहनों का आवागमन बंद नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कृष्ण जायसवाल, संदीप, फिरोज अंसारी, संजय यादव आदि ने कहा कि बिहार से आ रहे अवैध लाल बालू की तस्करी नहीं रुक रही। पुलिस ने एनएच और गांव की सड़कों पर बैरिकेडिंग का दावा कर रही है। इसके बावजूद बालू तस्कर दूसरे रास्ते से ओवरलोड बालू लदा ट्रक यूपी में दाखिल करा दे रहे हैं। इससे पुलिस की सख्ती पर सवाल खड़े होने के साथ बालू की तस्करी बढ़ रही है, वहीं ओवरलोड ट्रकों के आवागमन से गांव की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। लोगों ने कहा कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एसडीएम आकांक्षा मिश्र ने बताया कि बालू तस्करी रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed