फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CCTV and mobile timelines cracked the murder mystery.

Kushinagar News: सीसीटीवी और मोबाइल की टाइमलाइन ने खोली हत्या की गुत्थी

Sun, 09 Aug 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
CCTV and mobile timelines cracked the murder mystery.
कुशीनगर। आदर्श हत्याकांड के पर्दाफाश में पुलिस ने जल्दबाजी के बजाय साक्ष्यों को आधार बनाया। नामजद आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल की टाइमलाइन, घटना स्थल के पास चाय की दुकान पर ऑनलाइन भुगतान समेत अन्य साक्ष्यों की गहनता से जांच की। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों से इतर कहानी निकली। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर वास्तविक आरोपियों की भूमिका स्पष्ट को गई है।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी गांव के आदर्श की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश था। दो अगस्त को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो लोग कार्रवाई समेत पांच मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। देर रात एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने परिजनों की बात सुनने के बाद कार्रवाई का भरोसा देकर दाह संस्कार के लिए राजी किया। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस पर भी तेजी से कार्रवाई का दबाव था।
विज्ञापन

पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने आदर्श को चाकू मारे जाने के बाद घटनास्थल पर पहुंचने की बात कही। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के साथ अन्य तथ्यों का मिलान शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की टाइमलाइन की जांच में आरोपियों के बताए घटनाक्रम की पुष्टि के बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदल दी। जांच में सेवरही के मिश्रौली निवासी अंगद पासवान और उसके साथियों के बीच मारपीट व गुटबाजी से जुड़े तथ्य भी सामने आए। इसके बाद पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, जांच आगे बढ़ने पर आदर्श हत्याकांड में अंगद पासवान और उसके साथियों की भूमिका सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
तीन राज्यों में संभावित ठिकानों पर दबिश
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने कुशीनगर के अलावा देवरिया और गोरखपुर में भी दबिश दी। बिहार के गोपालगंज, सिवान, छपरा और पटना में भी संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमें पहुंचीं। शुक्रवार को पुलिस ने हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिजनों और आरोपियों का आमना-सामना कराया गया। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्याकांड की वजह और घटनाक्रम को स्पष्ट करने का दावा किया है।

-
एसपी की निगरानी, सीओ को सक्रियता के निर्देश
पूरे मामले की मॉनिटरिंग एसपी केशव कुमार स्वयं कर रहे थे। सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार को भी अतिरिक्त सक्रियता बरतने और जांच पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस की जांच में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को अहम कड़ी माना जा रहा है। पुलिस अगर जल्दबाजी दिखाई होती तो निर्दोष आरोपी जेल चले गए होते। कहानी में झोल के कारण एक दिन प्रेसवार्ता टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed