सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Clean drinking water will reach the rural neighborhoods of Kasya.

Kushinagar News: कसया के ग्रामीण मोहल्लों में पहुंचेगा स्वच्छ पेयजल

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 30 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Clean drinking water will reach the rural neighborhoods of Kasya.
विज्ञापन
कसया। नगर के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से स्वच्छ पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। नगरपालिका प्रशासन ने शहर के ग्रामीण मोहल्लों में मिनी नलकूप आधारित ‘बेस्ट वाटर सप्लाई’ योजना शुरू करने जा रही है। साथ ही करीब दो करोड़ तीन लाख रुपये की लागत से सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर और आरओ प्लांट भी स्थापित किए जाएंगे, ताकि लोगों को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके।
Trending Videos

नगर पालिका द्वारा तैयार प्रस्ताव के अनुसार वार्ड नंबर 1 रानी लक्ष्मी बाई पुरम सियरहां, वार्ड नंबर 2 कोटेश्वरी नगर प्रेमवलिया व मलिन बस्ती, वार्ड नंबर 4 अंबेडकर नगर, वार्ड नंबर 5 बापू नगर सेमर्रा, वार्ड नंबर 6 बाबा साहब आंबेडकर नगर डुमरी, वार्ड नंबर 7 सिद्धार्थ नगर, वार्ड नंबर 9 बाला साहब देवस नगर कुरमौटा, वार्ड नंबर 11 विवेकानंद नगर बनवारी टोला, वार्ड नंबर 14 संत गणिनाथ नगर सेमरी, वार्ड नंबर 15 वीर सावरकर नगर कुशवाहा टोला, वार्ड नंबर 17 मणिपुरम गिरी टोला, वार्ड नंबर 19 शिवाजी नगर, वार्ड नंबर 22 महंत अवैद्यनाथ नगर सुखा टोला, वार्ड नंबर 23 माधवपुरम मगुरही और वार्ड नंबर 25 गायत्रीपुरम कन कोरिया में यह योजना लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी स्थानों पर मिनी नलकूप के माध्यम से पाइपलाइन बिछाकर घर-घर स्वच्छ पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही प्रमुख चौराहों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर व आरओ प्लांट लगाए जाएंगे, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी शुद्ध पेयजल आसानी से मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज भी कई मोहल्लों में लोग देसी हैंडपंप या असुरक्षित जल स्रोतों पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed