सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Complete the construction of the agricultural university by July, come what may.

Kushinagar News: हर हाल में जुलाई तक पूरा करें कृषि विश्वविद्यालय का निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 21 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Complete the construction of the agricultural university by July, come what may.
कृ​षि विश्वदद्यालय के बारे में डीएम से जानकारी लेते कृ​षि मंत्री सूर्य प्रतसप शाही।स्रोत-सोशल म
विज्ञापन
पडरौना। प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की मौजूदगी में मंत्री ने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को हर हाल में जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने मंत्री को बताया कि एकेडमिक ब्लॉक, लेक्चर हॉल, टाइप-1 एवं टाइप-2 आवास, छात्रावास (बालक एवं बालिका) का निर्माण कार्य पूर्ण है। फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है। विश्वविद्यालय भवन की संरचना तथा गेस्ट हाउस का निर्माण भी पूर्ण कर लिया गया है।

कृषि मंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कर मुख्य मार्ग से कृषि विश्वविद्यालय को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य को भी शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मंत्री ने योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने ढैंचा बीज की उपलब्धता एवं वितरण, यूरिया एवं डीएपी की उपलब्धता, फार्मर रजिस्ट्री तथा अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जनपद होने से उर्वरकों के वितरण में विशेष सतर्कता बरती जाए ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अवैध आपूर्ति को रोका जा सके। राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि के अनुसार ही किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed