सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Power tripping every 15 minutes... People in distress amidst the sweltering heat.

Kushinagar News: हर 15 मिनट पर ट्रिपिंग...उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 21 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Power tripping every 15 minutes... People in distress amidst the sweltering heat.
विज्ञापन
कसया। भीषण गर्मी और बिजली की बढ़ती खपत के बीच क्षेत्र की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। हर 10 से 15 मिनट पर बिजली ट्रिप कर जा रही है। दिन ही नहीं, रात में भी लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लगातार कटौती और लो-वोल्टेज के कारण लोगों की नींद हराम हो गई है।
Trending Videos

मंगलवार रात समाजवादी पार्टी के नेता शमशाद उर्फ सोनू बौना भाई भी टेकुआटार उपकेंद्र पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों से कटौती और फाल्ट की जानकारी ली। कर्मचारियों ने बताया कि लाइन में फाल्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित थी। रात करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद गांवों में बिजली सप्लाई शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची खपत
बिजली घर पर इन दिनों बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है। पहले जहां बिजली की खपत करीब 80 मेगावाट थी, वहीं अब यह बढ़कर 100 मेगावाट तक पहुंच गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पूरे जिले में भी बिजली की खपत में अचानक उछाल आया है। कुछ दिन पहले तक जिले में करीब 120 मेगावाट बिजली की मांग थी, जो अब बढ़कर 150 मेगावाट तक पहुंच गई है। अधिकारियों का कहना है कि एसी, कूलर का उपयोग बढ़ने से अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed