सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Father carrying money for medical treatment dies in accident.

Kushinagar News: इलाज के लिए रुपये ले जा रहे पिता की हादसे में मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 21 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Father carrying money for medical treatment dies in accident.
विज्ञापन
कप्तानगंज। बेटी के इलाज के लिए घर से रुपये लेकर जा रहे सुभाष चौक निवासी 30 वर्षीय धनंजय चौधरी की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
Trending Videos

धनंजय चौधरी की तीन वर्षीय बेटी रिया का इलाज गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। इलाज में रुपये कम होने पर वे घर आए थे। किसी तरह रुपये का इंतजाम कर मंगलवार की रात करीब 10 बजे वे घर से मेडिकल काॅलेज के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे वे गोरखपुर मेडिकल काॅलेज मार्ग स्थित गुलरिया के पास पहुंचे थे कि किसी वाहन के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। समय पर इलाज नहीं मिलने से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर आई गोरखपुर पुलिस शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed