{"_id":"6a384a9bbd69d4fa700b3deb","slug":"cyclist-laborer-dies-in-accident-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-162254-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: साइकिल सवार मजदूर की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: साइकिल सवार मजदूर की हादसे में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के चंद्रपुर पासी टोला के मजदूर ललन गुप्ता की रविवार सुबह हादसे में मौत हो गई। मजदूरी करने जा रहे साइकिल सवार को पीछे से मालवाहन ने टक्कर मार। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। पांच घंटे बाद मोर्चरी पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान की।
ललन गुप्ता (32) पुत्र बदुरी गुप्ता रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे साइकिल से मजदूरी करने कप्तानगंज जा रहे थे। वह कप्तानगंज-रामकोला हाईवे पर साहबगंज ईंट भट्ठा के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे एक मालवाहन ने ठोकर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ललन गुप्ता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। एक पुत्री का विवाह हो चुका है। घटना के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। रामकोला थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव की पहचान परिजन मोर्चरी हाउस पर जाकर किए, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।