सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Damaged roads and waterlogging have made movement difficult for people.

Kushinagar News: टूटी सड़क और जलभराव से लोगों का चलना हुआ दुश्वार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Damaged roads and waterlogging have made movement difficult for people.
विज्ञापन
मथौली। क्षेत्र के हाटा-पिपराइच मार्ग से होते हुए मोतीचक ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क बदहाल हो चुकी है। भैंसही, मोतीचक,अरकपुर, सिकटा, पैकौली, खैरेटवा, सितुहिया, मंगलपुर और झांगा पिपरैचा पट्टन सहित 20 से अधिक गांवों के लोग को हर रोज आना-जाना होता है। यह सड़क हाटा और कप्तानगंज तहसील मुख्यालय के साथ-साथ पिपराइच और गोरखपुर को भी जोड़ती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क कई स्थानों पर टूट चुकी है। जगह-जगह बने गड्ढे बन गए है। लोगों के घरों से निकलने वाले गंदे पानी के सड़क पर फैलने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जलभराव और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग की है। सोनबरसा गांव निवासी शंभू सिंह, बसंत प्रजापति, लवकुश राव, शैलेंद्र प्रताप राव, राजू चौहान, अमित चौहान, परसन मौर्य, आलोक सिंह, दिलीप राव, उपेंद्र गुप्ता आदि ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। जेई संजीव श्रीवास्तव ने बताया सड़क की मरम्मत कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed