{"_id":"6a77913e7f4aefd8180da894","slug":"daughter-in-law-conducted-the-recce-youths-from-bihar-carried-out-the-stabbing-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-165367-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बहू ने की थी रेकी, बिहार के युवकों ने मारा था चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बहू ने की थी रेकी, बिहार के युवकों ने मारा था चाकू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर/दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलक पट्टी चौराहे पर आठ दिन पहले बाइक सवार बुजुर्ग को रास्ते में रोकर बाइक सवार दो युवकों ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया था। घायल मेंहदिया गांव निवासी अब्दुल हसन (61) की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार देर रात मौत हो गई। भतीजे से चल रहे जमीन के विवाद में बहू ने रेकी कर बिहार के दो युवकों से हमला कराया था। आरोपी बहू को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी दोनों युवकों का फोटो भी पुलिस के हाथ लग चुका है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के मेंहदिया गांव निवासी अब्दुल हसन की कोई संतान नहीं है। भतीजा शमसुल से जमीन का विवाद था। एक अगस्त को मुकदमे की पैरवी में कोर्ट जाने के लिए अब्दुल हसन निकले थे। तिलक पट्टी चौराहे पर बाइक सवार युवकों ने चाकू सेे उनका गला रेत दिया था। खून से सने अब्दुल हसन को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत होने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया था।
पुलिस ने इस मामले में अब्दुल हसन की पत्नी जरीना की तहरीर पर शमसुल हक, उसकी पत्नी अहमदी बेगम समेत अज्ञात पर हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कर ली। जांच में पता चला कि शमसुल ने धोखे से अब्दुल हसन के हिस्से की जमीन की वसीयत करा ली थी। अब्दुल हसन ने एक बेटी को गोद लिया था। वसीयत की जानकारी होने के बाद अब्दुल हसन ने कोर्ट में मुकदमा दाखिल किया था। फैसला उनके पक्ष में आ गया था। फैसले की काॅपी लेने के लिए एक अगस्त को कोर्ट जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी बहू ने पुलिस को बताया कि उसने बिहार के दो युवकों से चाकू से हमला कराया है। रेकी कर चचेरे ससुर की लोकेशन बताई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों का फोटो हासिल कर लियया है। हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी है। मेडिकल कॉलेज में अब्दुल हसन का बयान दर्ज करने कई बार पुलिस गई थी लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो सका था।
-
-जमीन के विवाद में चचेरे भतीजा से कोर्ट में मुकदमा चलता था। चचेरी बहू ने रेकी कर बिहार के युवकों से हमला कराया था। हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कर बहू को जेल भेज दिया गया। प्राथमिकी में हत्या की धारा लगा दी गई है। बाकी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। -जयंत कुमार यादव, सीओ तमकुहीराज