{"_id":"62d30c2a76f32414a7730e3f","slug":"dead-body-of-truck-driver-brought-in-village-kushinagar-news-gkp443932764","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव लाया गया ट्रक चालक का शव, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव लाया गया ट्रक चालक का शव, मचा कोहराम
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। आजमगढ़ के पास रानीसराय के समीप हादसे का शिकार ट्रक चालक सिरसिया बुजुर्ग निवासी जंत्री प्रजापति का शव शनिवार को गांव लाया गया। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। जंत्री प्रजापति घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उसके कंधे पर थी।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की ग्राम सभा सिरसिया बुजुर्ग निवासी जंत्री प्रजापति (45) गोरखपुर में एक कंपनी में ट्राला (ट्रक) चलाते थे। बृहस्पतिवार की रात को वह गिट्टी लेकर जा रहे थे। आजमगढ़ के पास रानीसराय के समीप ट्राला डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसमें आग लग गई। केबिन में फंस जाने से चालक जंत्री और बरवा बाजार निवासी खलासी रामपति (50) झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर पुलिस अस्पताल ले गई। वहां उपचार के दौरान जंत्री की मौत हो गई। खलासी की हालत नाजुक बनी हुई है।
शनिवार को जंत्री का शव घर लाया गया। जंत्री की पत्नी किरन, पुत्र गोलू व भोलू, पुत्री गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है। जंत्री की पत्नी और बच्चों का विलाप देखकर लोगों की आंखें भर जा रही थीं। शनिवार की दोपहर शव का दाह संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
Trending Videos