फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand to grant SC certificates to 17 castes; memorandum submitted to MLA.

Kushinagar News: 17 जातियों को एससी प्रमाणपत्र देने की मांग, विधायक को ज्ञापन

Sat, 01 Aug 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 01 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Demand to grant SC certificates to 17 castes; memorandum submitted to MLA.
खड्डा। निषाद पार्टी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को विधायक विवेकानंद पांडेय को ज्ञापन सौंपा। मझवार, तुरहा समेत 17 जातियों के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी कराने तथा उनसे जुड़े आरक्षण संबंधी मुद्दों के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने कहा कि विभिन्न शासनादेशों, अधिसूचनाओं और पूर्व में जारी प्रावधानों के अनुरूप संबंधित जातियों के लोगों को अनुसूचित जाति का लाभ मिलना चाहिए। उनका आरोप है कि जमीनी स्तर पर इन प्रावधानों का समुचित अनुपालन नहीं हो रहा है, जिसके कारण पात्र लोगों को अपेक्षित सुविधाएं और आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मझवार, तुरहा, केवट, मल्लाह, कश्यप, कहार, धीवर, बिंद, बाथम, मांझी, मछुआ समेत 17 जातियों के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र निर्गत कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष धनेश निषाद, जिला महासचिव अच्छे लाल निषाद, हरी निषाद, ओमनाथ साहनी, विजय निषाद, रघु निषाद समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। विधायक विवेकानंद पांडेय ने मांगों पर गंभीरता से पहल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed