सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Devotees Overcome with Emotion Upon Hearing the Story of King Parikshit

Kushinagar News: राजा परीक्षित की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 04 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Devotees Overcome with Emotion Upon Hearing the Story of King Parikshit
धुनवलिया गांव में कथा सुनाते आचार्य राजेश शास्त्री।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
जोकवा बाजार। क्षेत्र के धुनवलिया गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में वृंदावन धाम से आए कथावाचक पंडित राजेश शास्त्री ने राजा परीक्षित की कथा सुनाई। कथा सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
Trending Videos

कथावाचक ने कहा कि एक बार राजा परीक्षित वन में गए थे। उन्हें प्यास लगी, तो वे शमीक ऋषि के आश्रम पहुंचे और पानी मांगा। ऋषि उस समय समाधि में थे, जिससे पानी नहीं पिला सके। राजा परीक्षित ने इसे अपना अपमान समझा और क्रोधवश मरा सांप ऋषि के गले में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पास में खेल रहे बालकों ने यह बात शमीक ऋषि के पुत्र शृंगी को बताई। क्रोध में शृंगी ने सातवें दिन तक्षक नामक सर्प के डसने से राजा परीक्षित की मृत्यु का शाप दे दिया। जब शमीक ऋषि को यह पता हुआ तो उन्होंने अपनी दिव्य दृष्टि से देखा कि परीक्षित एक धर्मात्मा राजा हैं और यह कार्य उन्होंने कलियुग के प्रभाव में आकर किया है। ऋषि ने यह जानकारी स्वयं राजा परीक्षित को दी। उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित ने अपने पुत्र जन्मेजय को राज्य सौंपकर गंगा नदी के तट पर तपस्या के लिए प्रस्थान किया। वहां अनेक ऋषि-मुनि और देवता एकत्र हुए। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और कथा स्थल भक्ति रस में डूब गया। धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। कथा में मारकंडेश्वर शरण पांडेय, मुकुल तिवारी, डा. शरमेंद्र मिश्र, प्रदीप उपाध्याय, विनोद तिवारी, सूरज मद्धेशिया सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed