{"_id":"69cd7e868b5c26555a056d2e","slug":"devotees-to-gather-at-kulkula-devi-dham-on-chaitra-purnima-supreme-court-justice-to-offer-prayers-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157384-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चैत्र पूर्णिमा पर कुलकुला देवी धाम में जुटेंगी आस्था, सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति करेंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चैत्र पूर्णिमा पर कुलकुला देवी धाम में जुटेंगी आस्था, सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति करेंगे दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। चैत्र पूर्णिमा पर कुलकुला वाराही वन देवी मंदिर में आस्था का बड़ा संगम देखने को मिलेगा। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल निजी धार्मिक यात्रा पर कुशीनगर आएंगे और कुलकुला देवी मंदिर में पूजन-दर्शन करेंगे।
न्यायमूर्ति करोल दो अप्रैल की शाम कुशीनगर पहुंचेंगे। तीन अप्रैल को हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुलकुला देवी मंदिर को आद्य भगवती का पवित्र स्थल माना जाता है। देवी भागवत और दुर्गा सप्तशती से जुड़े इस स्थान पर मेधा ऋषि की समाधि होने का भी उल्लेख मिलता है, जिससे इसकी आस्था और महत्व और बढ़ जाता है। चैत्र नवरात्रि के दौरान यहां पूर्वांचल के साथ-साथ बिहार और नेपाल से भी लाखों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में न्यायमूर्ति के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
Trending Videos