{"_id":"69dbfc1742ea0bbe3c097121","slug":"clash-over-gathering-wheat-ears-leaves-eight-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-157991-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गेहूं की बालियां बीनने को लेकर मारपीट, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गेहूं की बालियां बीनने को लेकर मारपीट, आठ घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव बरवा बाबू में रविवार सुबह 11 बजे गेहूं की बालियां बीनने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। दोनों पक्षों से कुल आठ लोग घायल हो गए। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल पिपराइच सीएचसी ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत देखकर मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव बरवा बाबू निवासी 70 वर्षीय परमेश्वरी देवी मड़ाई के बाद खेत में गेहूं की बाली बीन रही थी, जहां पहले उनसे कहासुनी हुई, फिर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चले। इसमें 35 वर्षीय नवमी नाथ, परमेश्वरी देवी, महेंद्र प्रसाद, विक्की प्रसाद सहित दुूसरे पक्ष के 28 वर्षीय रंजीत कुमार, 24 वर्षीय छोटू, 21 वर्षीय प्रतिमा, 19 वर्षीय पीयूष कुमार गौतम घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना से जुड़ी जानकारी प्राप्त की है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रविंद कुमार राय ने कहा कि मारपीट की घटना की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी, अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos