सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparations for Buddha Purnima celebrations intensify; responsibilities assigned.

Kushinagar News: बुद्ध पूर्णिमा समारोह की तैयारियां तेज, जिम्मेदारियां तय

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 13 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Buddha Purnima celebrations intensify; responsibilities assigned.
म्यांमार बुद्ध मंदिर में बुद्ध जयंती समारोह को लेकर बैठक करते भिक्षु संघ।
विज्ञापन
कसया। बुद्ध पूर्णिमा समारोह के सफल आयोजन को लेकर रविवार को कुशीनगर भिक्षु संघ के तत्वावधान में महापरिनिर्वाण भूमि कुशीनगर स्थित म्यांमार बुद्ध विहार प्रांगण में तैयारी बैठक आयोजित की गई।
Trending Videos

बैठक में कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा और जिम्मेदारियां तय की गईं।
बैठक की अध्यक्षता भिक्षु शिव नन्द ने की। उन्होंने कहा कि 2570वीं त्रिविध पावन बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी समितियों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष भिक्षु नन्दका ने बताया कि 30 अप्रैल को विशेष पूजा तथा 1 मई को मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभात फेरी, बुद्ध वंदना, बोधि वृक्ष पूजन, स्थ यात्रा, भिक्षुओं को भोजनदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा।
मंत्री डॉ. भिक्षु नन्दरत्न ने कहा कि आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में भिक्षु संघ के भंते अशोक, भंते उपाली के अलावा पदाधिकारियों सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed