{"_id":"69dbf8da4d8b84304d0752fd","slug":"knight-warriors-team-in-the-final-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157961-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नाइट वाॅरियर्स की टीम फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नाइट वाॅरियर्स की टीम फाइनल में
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
सेवरही के आजाद नगर मे खिलाडियों का परिचय प्राप्त करती डा. संध्या मिश्रा व अन्य | सोशल मीडिया
Link Copied
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के आजाद नगर में शनिवार की रात टेनिस क्रिकेट लीग सीजन-एक प्रतियोगिता का दूसरा सेमी फाइनल का मुकाबला खेला गया। इसमें नाइट वाॅरियर्स ने सेवन हैवन की टीम को 22 रन से पराजित कर फाइनल के लिए जगह सुरक्षित कर ली है।
Trending Videos
सेवरही नगर पंचायत के आजाद नगर में टेनिस क्रिकेट लीग सीजन-एक प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। शनिवार की रात आयोजित इस प्रतियोगिता का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला में नाइट वाॅरियर्स एवं सेवन हैवन टीम के बीच मुकाबला हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ. संध्या मिश्रा, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, सभासद लव जायसवाल ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त क मैच शुरू कराया। टाॅस नाइट वाॅरियर्स की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 84 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेवन हैवन की टीम 10 ओवर में पांच विकेट खोकर मात्र 62 रन ही बना सकी। इस तरह नाइट वाॅरियर्स की टीम 22 रन से विजयी रही। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार छोटू उपाध्याय को मिला। इस दौरान करन कसेरा, धीरज सोनी, आदित्य कुमार, आयुष पटेल, किशन कसेरा, विनय पटेल, नवाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।